सोनभद्र के मधुपुर क्षेत्र से दो बच्चों के नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा पास करने पर स्वागत समारोह।

 सोनभद्र के मधुपुर क्षेत्र से दो बच्चों के नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा पास करने पर स्वागत समारोह। 



सोनभद्र। जनपद के करमा ब्लाक अन्तर्गत मधुपुर क्षेत्र से दो बच्चों ने नवोदय विद्यालय का प्रवेश परीक्षा पास किया जिसपर गुरुवार 2 अप्रैल 2026 को उनके सम्मान में स्वागत समारोह किया गया। गौरतलब है कि नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा 2026 में लार्ड बुद्धा पब्लिक स्कूल मधुपुर के ही दोनों छात्र हैं, हर्षित मौर्य (पुत्र पंकज एवं गीता देवी निवासी मधुपुर), तथा आदर्श (पुत्र गिरधारी लाल एवं विद्यावती निवासी बट्ट)। जिसमें एक बच्चा विकलांग है। इस सफलता के बाद परिवार के साथ साथ विद्यालय में हर्ष व्याप्त है। गुरुवार को हुए सम्मान समारोह में दोनों बच्चों को ट्राफी व मेडल देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान मुख्य अतिथि के रूप में श्री चन्द्रगुप्त मौर्य इन्टरमीडिएट कालेज की प्रधानाचार्या पूजा राय जी रहीं, तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्व राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित रामाकांत कुशवाहा, काशी आईटीआई के डायरेक्टर व अखण्ड भारत चैरिटेबल ट्रस्ट के राष्ट्रीय संरक्षक डॉ रविशंकर सिंह, सुनील कुमार सिंह रहे। इस दौरान प्रबंधक अमरेश बहादुर सिंह, प्रधानाचार्य गोपाल सिंह, अध्यापक बंधु में असलम अंसारी, प्रवीण कुमार, शशिकला देवी, दिव्या मौर्या, अरून कुमार गुप्ता, सरोज कुमारी, रमेश कृष्णन सिंह, अनिता पटेल, अनिता गुप्ता, ज्योति मौर्या, आलोक सिंह सहित अभिभावक बंधु उपस्थित रहे। इस दौरान लॉर्ड बुद्धा पब्लिक स्कूल मधुपुर के वार्षिक परीक्षा सत्र 2025-26 में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्रों को ट्रॉफी और मेडल देकर सम्मानित किया गया, जिसमें प्रथम स्थान पर प्रीतम प्यारे,  जीशान, रितिका, आदित्य राज, अभिजीत सिंह, अरुण कुमार, अंशिका पटेल, नइमा नूरी, श्रेया सिंह, वैष्णवी मौर्य, आयुष कुशवाहा उत्तीर्ण हुए। वहीं द्वितीय स्थान पर करण मौर्य, ओम मौर्य, काव्या मौर्या , आर्या सिंह, आयुष, खुशी मौर्या, हिमांशु , आइसा, अंश सिंह मौर्य, अनुप्रिया सिंह, अंशिका सिंह मौर्या तथा तृतीय स्थान में समृद्धि, आयांश मौर्य, अनिमेष विश्वकर्मा, स्नेहल मौर्या , श्रेया सिंह, अनिकेत कुमार मौर्य, नुमान रजा, अभिराज व करन, अभिराज वर्मा, शिवम विश्वकर्मा, एलिश मौर्या उत्तीर्ण हुए।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ